इटावा/जसवंतनगर: सपा विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर का धूमधाम से जन्मदिन, बधाई देने वालों का तांता
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर में सपा पार्टी के विधायक प्रतिनिधि ठा. अजेंद्र गौर ने अपना जन्मदिन धूम धाम से मनाया, शुभकामनायें देने वालों की लगी भीड़जसवंतनगर/इटावा: नगर पालिका सभागार में समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के विधायक प्रतिनिधि ठा. अजेंद्र गौर का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार पुद्दल के साथ सभासदों व समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा सभागार उत्सव के माहौल में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत ठा. अजेंद्र गौर के स्वागत से हुई, जहां समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ खुशी जाहिर की।इस दौरान जन्मदिन मुबारक के नारों और शुभकामनाओं से पूरा वातावरण गूंज उठा।
ठा. अजेंद्र गौर ने सभासदों के व्यक्तित्व और उनके कार्यों की सराहना की। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता सुनील यादव ने कहा कि वे एक जमीनी नेता हैं, जो हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और लोगों की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ठा. अजेंद्र गौर का सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। उन्होंने हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर कार्य किया है और समाज के कमजोर तबकों की आवाज बनने का प्रयास किया है।इस अवसर पर ठा. अजेंद्र गौर ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो सम्मान और प्यार मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा है कि आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जसवंतनगर के प्रत्येक बूथ से जीतकार मुख्यमंत्री बनाना है उन्होंने कहा आभार करते हुए यह भी कहा है कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। अंत में सभी ने ठा. अजेंद्र गौर के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर शुभकामनायें देने वालों ने पालिका अध्यक्ष सत्य नारायण शंखवार, अशोक यादव क्रांतकारी, ऋषिकांत चतुर्वेदी, रशीद सिद्धिकी, पूर्व सभासद जाहिर खान सभासदगण सुधीर यादव, सतीश यादव, बिल्लू यादव, दिलीप दिवाकर, कमल प्रकाश, प्रमोद कुमार, संजय चक, अंकित कुमार चक, संजीव यादव, मोहित शाक्य, सुमित गिहार, मोनू झा, सदान खान, फारूक खान, इरफ़ान खान, देवेंद्र यादव, भोपाल सिंह शाक्य, मोहित यादव, नवनीत चौहान, आकाश चौहान, सुनील कश्यप, अन्नू कश्यप, गोपाल गुप्ता आदि एक बड़ी संख्या में जन्मदिन कि शुभकामनाये देने वाले लोग मौजूद रहे.


