इटावा/जसवंतनगर: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, 50 किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, 50 किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारीआज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को कृषक भारती सेवा केंद्र, जसवंतनगर द्वारा आवंटित किसान सभा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम धरबार में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि संबंधी नवीन जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री राम विरेश यादव रहे। वहीं क्षेत्र अधिकारी कृभको इटावा श्री राजीव कुमार, केबीएसके जसवंतनगर प्रभारी श्री अमित कुमार एवं प्रगतिशील कृषक श्री दीपक कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों, मृदा नमूना लेने की सही विधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व तथा नमूना लेते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही संतुलित उर्वरकों के उपयोग और किसान पंजीकरण से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में कुल 50 किसानों ने सहभागिता
Tags:
इटावा

