इटावा: इटावा में नवजीवन हॉस्पिटल मारपीट मामला: सर्व समाज की बैठक।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
इटावा में नवजीवन हॉस्पिटल मारपीट मामला: सर्व समाज की बैठक, घटना की कड़ी निंदाइटावा के लुहंना चौराहे स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ कथित मारपीट की घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में रोष और चिंता बढ़ गई है।
इसी मामले को लेकर नगला बाबा, इटावा में लोधी राजपूत समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में न सिर्फ लोधी समाज, बल्कि अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।बैठक में उपस्थित लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
पीड़िता महिला ने आरोप लगाया है कि प्रारंभिक एफआईआर में दर्ज तथ्यों को हटाकर दूसरी एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही, उनका यह भी कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में चोटों को कम करके दिखाया गया है। पीड़िता के परिजनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।मीटिंग के दौरान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व विधायक अशोक दुबे के पुत्र अंशुल दुबे, मनोज राजपूत, राहुल राजपूत,अमित राजपूत,जगदीश लोधी,अवनीश लोधी, ऋषि लोधी विजय,लोधी बंटी लोधी,अनिल राजपूत,आलोक राजपूत,डॉ सोनू राजपूत पीड़ित के साथ कई महिलाएं भी उपस्थित रही।
Tags:
इटावा



