इटावा/जसवंतनगर: ईमानदारी की मिसाल: होमगार्ड जवान ने युवती को लौटाया खोया पर्स
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
ईमानदारी की मिसाल: होमगार्ड जवान ने युवती को लौटाया खोया पर्सजसवन्त नगर। नगर स्थित पिंक बूथ पर तैनात होमगार्ड जवान उदय वीर सिंह ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक युवती का खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाया। जानकारी के अनुसार एक ऑटो चालक को उसके वाहन में रखा पर्स मिला, जिसे उसने ड्यूटी पर मौजूद जवान को सौंप दिया।
कुछ देर बाद सिरसागंज निवासी रिंकी बदहवास हालत में पिंक बूथ पहुंची और अपना पर्स खो जाने की जानकारी दी। इस पर जवान ने पर्स में मौजूद सामान के बारे में युवती से पूछताछ की। युवती द्वारा सही जानकारी देने पर पर्स उसे वापस कर दिया गया।पर्स में नगदी, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण कागज उपलब्ध थे।
पर्स वापस मिलने पर युवती ने राहत की सांस ली और होमगार्ड जवान व ऑटो चालक का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी जवान की ईमानदारी की सराहना की।
फोटो:पिंक बूथ पर युवती को उसका खोया पर्स सौंपते होमगार्ड जवान उदय वीर
