इटावा/जसवंतनगर: थाना दिवस में दो शिकायतें आईं, मौके पर नहीं हुआ निस्तारण

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

थाना दिवस में दो शिकायतें आईं, मौके पर नहीं हुआ निस्तारण

जसवंतनगर। थाना सभागार में थानाध्यक्ष कमल भाटी की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

मोहल्ला अहीर टोला निवासी तेजभान ने आरोप लगाया कि भावलपुर गांव स्थित उनकी जमीन पर पड़ोसी खातेदार द्वारा जेसीबी से मिट्टी उठाकर मेड़ काट दी गई है। वहीं नगला लायक निवासी सुखबीर सिंह ने शिकायत की कि उनकी जमीन की नापजोख के बाद लगाई गई खूंटियां विपक्षियों ने तोड़ दी हैं।

थानाध्यक्ष ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, ललित चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, कृष्ण कुमार सहित लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।