इटावा/जसवंतनगर: दशहरा पर लुधपुरा में भंडारे का आयोजन, सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

दशहरा पर लुधपुरा में भंडारे का आयोजन, सैकड़ों ने ग्रहण किया प्रसाद

जसवन्त नगर। नगर के मोहल्ला लुधपुरा में नवरात्रि समापन और दशहरा के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय व्यवसायियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

आयोजन में पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यवस्था में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है।


भंडारे के सफल आयोजन में सत्यभान फौजी, निक्के जैन,राम उपाध्याय, मोनू राठौर, प्रदीप प्रजापति, चीची सहित नगर के दर्जनों लोगों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

फोटो:-लुधपुरा में दशहरा के अवसर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण करते आयोजक।