बकेवर: थाना लवेदी क्षेत्र में हुई लूट की घटना, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी से नहीं सभल रहा है क्षेत्र
बकेवर संवाददाता
थाना लवेदी क्षेत्र में हुई लूट की घटना, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी से नहीं सभल रहा है क्षेत्र..शनिवार दोपहर लवेदी थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति से लूट की घटना हुई। लखना से सब्जी खरीदकर लौटते समय मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। यह घटना लखना-चकरनगर मार्ग स्थित लालपुल के पास दोपहर करीब 2 बजे हुई। दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने चलती मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला कमला तिवारी के गले से दो तोले की सोने की चेन झपट्टा मारकर लूट ली।
लूटी गई चेन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पीड़ित विनोद कुमार तिवारी, जो प्राविधिक शिक्षा विभाग लखनऊ से सेवानिवृत्त हैं, ने बताया कि वे बसैयाहार में एक रिश्तेदार के यहां श्रीमद्भागवत कथा में आए थे। कथा का समापन होने के बाद शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे वे अपनी पत्नी के साथ लखना नहर पुल से सब्जी खरीदकर दाउदपुर गांव लौट रहे थे। विनोद कुमार तिवारी के अनुसार, ही वे लालपुल के पास पहुंचे, पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उनकी पत्नी कमला तिवारी के गले से सोने की जंजीर छीन ली। लुटेरे चेन लहराते हुए तेज गति से दाउदपुर के सामने बम्बा पटरी से होकर भाग निकले। दंपत्ति ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित दंपत्ति मोटरसाइकिल की पहचान नहीं कर पाए। घटना की सूचना डायल 112 और लवेदी थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष लवेदी प्रीति सेंगर और उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और दाउदपुर स्थित जनसेवा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम लखना नगर के नया नहर पुल के पास उन दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जहां दंपत्ति ने खरीदारी की थी, ताकि लुटेरों का सुराग मिल सके।उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी जो कि पहले थाना जसवंतनगर मे कार्यरत थे, यहां भी इनका कार्यकाल संतोष जनक नहीं रहा था, जितने दिन रहे रहें बिवादों में ही रहे. एक पत्रकार से थाने में बिपक्ष के साथ मिलकर माफ़ी नामा का वीडियो बनबा के बुरे फसे थे. पत्रकार ने अधिकारियों से लगाई थी न्याय की गुहार
#UPPolice

