इटावा/जसवंतनगर: टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार दो युवक घायल
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार इकदिल निवासी पवन कुमार पुत्र राधेश्याम दिल्ली से नौकरी कर अपने घर त्योहार मनाने लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला सुहाग नगर निवासी अपने रिश्तेदार सचिन पुत्र संजय को उसकी बाइक सहित साथ घर जाने के लिए ले लिया। उखरेंड गांव के पास टोल प्लाजा पार करने के कुछ ही दूरी आये वैसे ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फोटो:-सीएचसी पर भर्ती घायल।
