इटावा/जसवंतनगर: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ‘इनोविस्टा’ में प्रतिभा का विस्फोट, विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार के मॉडल।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
.राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ‘इनोविस्टा’ में प्रतिभा का विस्फोट, विद्यार्थियों ने दिखाए नवाचार के मॉडलजसवंतनगर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्थानीय चौधरी सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल में “इनोविस्टा – विज्ञान एवं ज्ञान उत्सव” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर दिनभर नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषाएं एवं कंप्यूटर विषयों से जुड़े आकर्षक मॉडल, कार्यशील प्रोजेक्ट और शोध आधारित प्रस्तुतियां प्रदर्शित कीं। हर प्रस्तुति में विषय की गहरी समझ, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास झलकता दिखाई दिया।
आयोजन संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव के मार्गदर्शन व स्वधा हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंजलि यादव के सहयोग से प्रधानाचार्या श्रीमती मनराज कौर नामधारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच मिला।नन्हे प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित की। प्रधानाचार्या ने कहा कि नवाचार और वैज्ञानिक सोच ही भविष्य की सफलता की कुंजी है।
फोटो कैप्शन:विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी।कार्यशील प्रोजेक्ट का अवलोकन करते अतिथि व शिक्षक।प्रदर्शनी में उत्साह से भाग लेते नन्हे विद्यार्थी।

