इटावा/जसवंतनगर: किसान एकता के संदेश के साथ भव्य होली मिलन समारोह, संगठन को गांव-गांव मजबूत करने का संकल्प।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
किसान एकता के संदेश के साथ भव्य होली मिलन समारोह, संगठन को गांव-गांव मजबूत करने का संकल्पजसवंतनगर। भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र किसान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतीक यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा अशोक यादव क्रांतिकारी, अमर पाल शोला, रवि यादव, कपिल यादव, विजय यादव, जौजी, शीलेंद्र, छोटे सिंह शास्त्री, धर्मेंद्र राजपूत, सर्वेश यादव, रामपाल, प्रदीप, हिमांशु, घनश्याम प्रजापति, अजय दुबे, अतुल, श्यामवीर, केपी, राजीव, अवनीश सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब संगठनात्मक एकता मजबूत हो। इस अवसर पर गांव-गांव संगठन को मजबूत करने, किसानों के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
होली मिलन समारोह न केवल आपसी मेल-मिलाप का माध्यम बना, बल्कि किसान एकता और संगठन विस्तार को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम भी सिद्ध हुआ।
फोटो:-होली मिलन समारोह में किसान नेता।
