इटावा/जसवंतनगर: सांप काटने की आशंका में युवक भर्ती, डॉक्टर बोले—नहीं मिले दंश के निशान

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

सांप काटने की आशंका में युवक भर्ती, डॉक्टर बोले—नहीं मिले दंश के निशान

जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला सिद्धार्थ पुरी में एक युवक को सांप के काटने की आशंका में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि उसे सपेरे के काले नाग ने काट लिया है, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

सीएचसी में तैनात डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने युवक की जांच के बाद बताया कि शरीर पर कहीं भी सर्पदंश के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। युवक जिस स्थान पर काटने की बात बता रहा है, वहां केवल एक हल्की लकीर पाई गई है, जो दंश का निशान प्रतीत नहीं होती।

फिलहाल युवक को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है और उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति सामान्य है, फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

फोटो:-सीएचसी पर भर्ती युवक।