जसवंतनगर/इटावा: रामचरित्र मिश्रा के आवास पर आज होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
जसवंतनगर/इटावा। जैन बाज़ार स्थित रामचरित्र मिश्रा के आवास पर आज होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “जन जागरण अभियान, शराबबंदी आंदोलन, लोक समिति” संस्था के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन नासवी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद ने किया। सभी वक्ताओं ने समुदायों के बीच सद्भाव, भाईचारा और सहयोग बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। इसमें प्रमुख रूप से हरदयाल पाल, सुरेश चंद्र गुप्ता, विनीता जादौन, कृष्ण मुरारी मिश्रा, प्रेमलता मिश्रा, सुलेखा मिश्रा, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, सुमन मिश्रा, अर्चना मिश्रा, मज़हरुद्दीन फारूखी, इक़बाल कुरैशी शामिल रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। सभी उपस्थित लोगों ने रंगों और मिठाइयों के साथ होली और ईद की खुशियाँ साझा की।
