इटावा/जसवंतनगर: भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने 16 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया, शिवपाल ने आशीर्वाद दिया।
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने 16 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया, शिवपाल ने आशीर्वाद दिया।
जसवंतनगर/इटावा। भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा द्वारा 16 गरीब कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया गया। रामलीला मार्ग स्थित मिडिल स्कूल परिसर के रामलीला मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से विवाह कराया गया।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अनुज मोंटी यादव , कमल गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, ठा. अजेन्द्र सिंह गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव और जवाहरलाल शाक्य शामिल थे।
संस्कार शाखा के अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत, श्याम मोहन गुप्ता, जवाहर लाल शाक्य और मनोज गुप्ता सहित पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाखा के प्रयासों से अब तक दर्जनों जरूरतमंद जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर मिल चुका है। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्यों राजवीर सिंह यादव, पवन गुप्ता, बलवीर सिंह यादव, सचिव जितेन्द्र यादव बबलू, अतुल गुप्ता, नरेन्द्र सर, विनोद यादव शिक्षक, योगेश यादव भोले, राजीव गुप्ता, सुमित शर्मा, पवन माथुर, विनय यादव, पंकज राठौर तथा कोषाध्यक्ष गणेश यादव ने भी सक्रिय सहयोग दिया।समारोह के अंत में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित जनसमूह ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।
बाइट शिव पाल सिंह यादव
Tags:
इटावा

