इटावा/जसवंतनगर: किसान के घर 2 लाख की चोरी
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
किसान के घर 2 लाख की चोरी
जसवंतनगर:ग्राम ज्वालापुर निवासी किसान अशोक कुमार के घर रात के समय अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नगदी सहित करीब 2 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद मामला दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को थाने पहुंचे अशोक कुमार ने बताया है की शनिवार की रात में घर पर अकेले सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़कर अंदर प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि चोर जीने के रास्ते ऊपरी मंजिल तक पहुंचे और वहां रखे सामान को निशाना बनाया।
चोर घर से लगभग 15 हजार रुपये की नगदी के साथ करीब 2 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवरों में नाक के कई फूल, कान की बालियां तथा चांदी की 10-12 जोड़ी तोड़िया शामिल हैं, जो उनकी पुत्री की शादी में मिले उपहार के रूप में घर में रखे थे।
सुबह जब अशोक कुमार की नींद खुली तो उन्होंने कमरे के दरवाजे खुले पाए और सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद उन्हें चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने उसी समय तुरंत धरवार पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया।
अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी से भी शिकायत की है और जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
फ़ोटो: चोरी के बाद विखरा सामान
