इटावा/जसवंतनगर: ईद मिलन समारोह में भाईचारे व सौहार्द का संदेश
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
ईद मिलन समारोह में भाईचारे व सौहार्द का संदेश
जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला गुलाब बाड़ी में जमात-ए-इस्लामी हिंद द्वारा ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के सेक्रेटरी वहाबुद्दीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और गले मिलकर खुशी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।आयोजकों ने सामाजिक प्रेम, सद्भाव और विभिन्न समुदायों के बीच संवाद व सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अंत में सभी ने मिलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।इस दौरान नगर अध्यक्ष हाजी इल्तिमास अहमद सहित सरताज, अब्दुल मजीद, डॉ. सलाउद्दीन, मोहम्मद मोईन, ऋषि मिश्रा, बलवीर सिंह, श्याम बाबू, हाजी नसीम, कफील अहमद, जमील अहमद, डॉ. अजब सिंह, मोनू और प्रमोद मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका के तीन सदस्य, सुनील यादव और घनश्याम ने भी सहभागिता की।
फोटो:-ईद मिलन कार्यक्रम में एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते अतिथि व नगरवासी।
