जसवंतनगर/इटावा: बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी अम्बेस कुमार अपने साढ़ू उदय सिंह के साथ फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर के गांव रुरिया रूचन जा रहे थे। तभी बलरई-भदान मार्ग पर एक मैरिज होम के पास पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अम्बेस कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई नीलेश पुत्र प्रेमचंद ने थाने में तहरीर दी।
थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
फोटो:-मृतक अम्बेस्
