जसवंतनगर/इटावा: कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने सुनाई गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने सुनाई गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा

#जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित “बौद्ध भीम गाथा” कार्यक्रम के दौरान कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की पावन कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कथा वाचन में उन्होंने बताया कि बुद्ध के जन्म से पूर्व उनकी माता महारानी माया देवी ने एक दिव्य स्वप्न देखा, जिसमें एक श्वेत हाथी उनके गर्भ में प्रवेश करता है। विद्वानों ने इस स्वप्न को एक महान आत्मा के आगमन का संकेत माना। उन्होंने आगे बताया कि लुंबिनी के उपवन में माया देवी ने एक बालक को जन्म दिया, जो आगे चलकर गौतम बुद्ध के रूप में विश्व विख्यात हुए।

कथा वाचिका ने बताया कि जन्म के पश्चात बालक बुद्ध ने सात कदम चलते हुए संसार को शांति, करुणा और सत्य का संदेश दिया। उनके प्रत्येक कदम के नीचे कमल का फूल प्रकट होने की कथा ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर अर्जुन सिंह, हुकुम सिंह, भीम प्रकाश, आनंदप्रिय गौतम, राजेंद्र सिंह, भारत सिंह, अकल सिंह, चन्द्र प्रकाश, रमाकांत, सुशील कान्त (पत्रकार), सत्येंद्र सिंह (मास्टर), सतीश बाबू, सचिन, मातादीन, महेश, मायाराम, गंगादीन सहित भारी संख्या में बहू-बेटियां व महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और बुद्ध के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर पूरे समय भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा