इटावा/जसवंतनगर: भगवान महावीर जन्मोत्सव पर 31 मार्च आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
भगवान महावीर जन्मोत्सव पर 31 मार्च आज निकलेगी भव्य शोभायात्रादो दिवसीय कार्यक्रम मे त्याग के साथ हुआ भगवान का अभिषेक शांतिधारा
जसवंतनगर। जैन धर्म के वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 31 मार्च (मंगलवार) को नगर में भव्य शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। इस अवसर पर भगवान महावीर की प्रतिमा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
जन्मोत्सव के पूर्व, दो दिवसीय कार्यक्रम मे सोमवार को सामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।
जिसमे राजकमल जैन,अतुल जैन ने प्रथम अभिषेक किया, वही शांतिधारा नियम लेकर एक वर्ष के रात्रि भोजन के त्याग कर मानस जैन, चिराग जैन द्वारा की गई वहीं सांयकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत “सुख और शांति का क्या है उपाय” विषय पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इसके साथ ही शोभायात्रा में रथ पर भगवान को लेकर चलने वाले पात्रों का चयन भी किया गया। पूरे आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।कार्यक्रम सहयोगी एकांश जैन ने बताया पूरे मंदिर परिसर को भव्यता के साथ सजाया गया,यात्रा मंगलवार को सुबह 09 बजे से प्रारम्भ होंगी यात्रा को फीता काटकर रवानगी क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह करेंगी.
Tags:
इटावा

