इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में सघन चेकिंग अभियान: 97 चालान....!!
जसवंतनगर में सघन चेकिंग अभियान: 97 चालान....!!
जसवंतनगर/इटावा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच करते हुए कुल 97 चालान किए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर पर लगे तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम को उतरवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर उच्च ध्वनि में साउंड सिस्टम बजाना प्रतिबंधित है और इससे ध्वनि प्रदूषण फैलता है।इसके अतिरिक्त एक ऑटो को आवश्यक कागजात पूर्ण न होने पर सीज किया गया। अभियान के तहत बस स्टैंड चौराहा स्थित शराब के ठेकों की भी सघन जांच की गई। पुलिस टीम ने ठेका संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की मिलावटी या अवैध शराब की बिक्री न की जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों और आमजन में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
Tags:
इटावा


