जसवंतनगर/इटावा: रेलमंडी में महिला पर पथराव, सिर में चोट आई, उपचार जारी।
रेलमंडी में महिला पर पथराव, सिर में चोट आई, उपचार जारी।
जसवंतनगर/इटावा। रेलमंडी में मंगलवार सुबह गाली-गलौज के बाद पथराव की घटना में एक महिला घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मेंद्र पाल निवासी रेल मंडी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह उनकी पत्नी पूजा घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर चार लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव में एक पत्थर पूजा के सिर में लग गया, जिससे वह घायल हो गईं।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
