इटावा/जसवंतनगर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

पुलिस ने घर से दबोचा, कई आपराधिक मामलों में पहले से दर्ज है नाम

जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई थाना जसवंतनगर के प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के निर्देशन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना बलरई में वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजन दिवाकर निवासी अकालगंज, जनपद इटावा को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को काफी समय से उसकी तलाश थी और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध बलरई थाने में बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मामले दर्ज हैं। इस गैंगस्टर मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

फोटो: गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पुलिस हिरासत में।