इटावा/जसवंतनगर: मलाजनी के पास खड़े ट्रक में घुसी बाइक, चालक गंभीर

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

मलाजनी के पास खड़े ट्रक में घुसी बाइक, चालक गंभीर

जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक और सात वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा निवासी 35 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र पूरन सिंह नगर के मोहल्ला केस्त स्थित कंजड़ बस्ती से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। उनके साथ सात वर्षीय बच्चा और मित्र हीरा भी बाइक पर सवार थे। मलाजनी गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर घुस गई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेन्द्र मोटर साइकिल सहित ट्रक में पीछे से अंदर घुस गया और गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के अंदर ही फंस कर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।