इटावा: चौ० सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता

 

चौ० सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता

फोटो कैप्शन: सीनियर सेकेंडरी मान्यता मिलने पर विद्यालय परिसर में प्रसन्नता व्यक्त करते प्रबंधन व शिक्षकगण।

जसवन्तनगर। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए चौ० सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12 तक) की मान्यता प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के साथ अब विद्यालय उच्च माध्यमिक स्तर तक विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराएगा।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्री-नर्सरी, कक्षा 9 एवं कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में अध्ययन की सुविधा मिलेगी। प्रबंधन ने बताया कि सीबीएसई के सभी मानकों व अधोसंरचना संबंधी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के बाद यह मान्यता प्राप्त हुई है।

विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, सुसज्जित कॉम्पोजिट लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ग्रुप चेयरमैन डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव ने इसे संस्थान के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव और प्रधानाचार्या मनराज कौर नामधारी ने इसे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस अवसर पर डॉ0 संदीप पाण्डेय, मनीष चौधरी भी उपस्थित रहे।