इटावा: राष्ट्रीय महासचिव शिशुपाल सिंह यादव व जिला अध्यक्ष इटावा पृथ्वीराज कश्यप ने की पंचायती चुनाव पर विस्तार चर्चा।

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

राष्ट्रीय महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जिला अध्यक्ष इटावा पृथ्वीराज कश्यप के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित चुनाव प्रक्रिया को विस्तार से बताया कि 

UP पंचायत चुनाव 2026: नामांकन शुल्क और खर्च की सीमा तय — प्रत्याशियों के लिए नए नियम लागू होगा

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अब नामांकन शुल्क, जमानत राशि और अधिकतम खर्च सीमा तय कर दी है। इस निर्णय को ग्रामीण लोकतंत्र में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शुल्क व जमानत राशि:

सामान्य उम्मीदवार — शुल्क ₹200, जमानत ₹800

SC/ST/OBC/महिला उम्मीदवार — शुल्क ₹100, जमानत ₹400

 ग्राम प्रधान पद के लिए शुल्क व जमानत राशि:

सामान्य उम्मीदवार — शुल्क ₹600, जमानत ₹3000

आरक्षित उम्मीदवार — शुल्क ₹300, जमानत ₹1500

चुनाव खर्च की सीमां

चुनाव आयोग के नियम के अनुसार ग्राम प्रधान या सदस्य पद का कोई भी उम्मीदवार अधिकतम ₹1,25,000 तक ही खर्च कर सकेगा। यह सीमा सभी प्रत्याशियों पर समान रूप से लागू होगी।

श्री यादव ने कहा है कि धनबल और बाहुबल के प्रभाव को कम करने और ईमानदार उम्मीदवारों को मौका देने के लिए बनाए गए हैं। पंचायत चुनाव में साफ-सुथरी और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना इसका मुख्य लक्ष्य है।

श्री यादव ने कहा है कि यह कदम ग्रामीण राजनीति में बदलाव लाएगा — जहां अब पैसा नहीं, बल्कि जनसंपर्क और सामाजिक सेवा की छवि निर्णायक भूमिका निभाएगी।

साथ ही स्पष्ट किया है कि खर्च सीमा या नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।