इटावा/जसवंतनगर: गृह कलह से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

मृतक फ़ाइल फोटो 
गृह कलह से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

जसवंतनगर/इटावा। नगला खुमान गांव में मंगलवार सुबह 8:40 बजे गृह कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

                    प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला खुमान निवासी 32 वर्षीय अमन कुमार पुत्र राजकिशोर डॉ. सलाहउद्दीन चिकित्सक के यहां कंपाउंडर का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर उनका पत्नी राखी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद अमन घर के अंदर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद परिजनों ने जब उन्हें आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलकर देखा गया तो वह पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर लटके हुए थे।

   बाइट मृतक के पिता 

यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

                 मृतक अपने पीछे पत्नी राखी और चार वर्षीय पुत्र विहान को छोड़ गए हैं। मां सरोजा देवी, बड़े भाई अवनीश व छोटे भाई कौशलेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि सूचना पर कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

   .... Crimediaries 9