जसवंतनगर/इटावा: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग, हत्या के प्रयास का केस दर्ज..

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग, हत्या के प्रयास का केस दर्ज..

जसवंतनगर के केस्त गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगला इंछा निवासी प्रियंका यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम कटहरी निवासी आशू भदौरिया और कैस्त निवासी शैलेन्द्र कुमार अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ अवैध हथियारों से लैस होकर विवादित सरकारी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे।

प्रियंका के अनुसार, सूचना मिलने पर उनके पति आधार यादव उर्फ जितेंद्र कुमार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। फायरिंग में आधार यादव घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग यादव को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवादित भूमि सरकारी है और इस संबंध में उच्च न्यायालय में चल रहा मामला पहले ही खारिज हो चुका है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रियंका यादव की तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

बाइट CO जसवंतनगर आयुषी सिंह