इटावा/जसवंतनगर: पत्नी प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने किया आत्म हत्या का प्रयास,हालत गंभीर।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

पत्नी प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने किया आत्म हत्या का प्रयास,हालत गंभीर।

जसवंतनगर:क्षेत्र के सिदार्थपुरी निवासी 28 वर्षीय अंकित कुमार पाल ने घरेलू विवाद से परेशान होकर गुरुवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसे बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित कुमार पाल (पुत्र रवि कुमार) घर में अकेला था। परिजन विवाह समारोह में गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने अंकित को दीवार की खुटी के सहारे बेल्ट के फंदे से लटका देखा और तुरंत नीचे उतारकर उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया है कि युवक का अपनी पत्नी नारायणी देवी (निवासी ग्राम विनाई भदान, थाना सिरसागंज) से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 4 फरवरी 2026 को पत्नी द्वारा पति और सास के खिलाफ मा मला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से अंकित मानसिक तनाव में रह रहा था।

पुलिस द्वारा अंकित के खिलाफ धारा 151 की कार्यबाही की गईं थी. मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी का मुक़ददमा अभी शेष है. जिसमें पुलिस बिबेचना जारी है