जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर में ऑनलाइन CNG सेवा शुरू
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर में ऑनलाइन CNG सेवा शुरू..जसवंतनगर के कचौरा बाईपास मार्ग पर स्थित संतोष भुवनेश किसान सेवा केंद्र पर ऑनलाइन सीएनजी सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस नई सुविधा से क्षेत्र के वाहन चालकों को अब स्थानीय स्तर पर सीएनजी भरवाने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के पंपों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
पंप प्रबंधन के अनुसार, यह सीएनजी स्टेशन ग्राहकों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। सीएनजी के साथ-साथ यहां पेट्रोल, डीजल और एयर पंप जैसी अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। ऑनलाइन सीएनजी सेवा शुरू होने से विशेष रूप से वाणिज्यिक और निजी वाहनों को समय और लागत दोनों की बचत होने की उम्मीद है।
सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर डॉ. बृजेश चंद्र यादव, डॉ. भुवनेश चंद्र यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कंपनी प्रतिनिधियों में जीवी राम मनोहर (वाइस प्रेसिडेंट), नवनीत तिवारी, रवि सिंह चौहान (हेड सीएनजी प्रोजेक्ट्स), रितेश मिश्रा, देवेंद्र चाहर, अतुल यादव, ऋषभ शर्मा, अतुल सिंह और श्री प्रकाश यादव भी मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ऑनलाइन सीएनजी सुविधा के शुरू होने को एक महत्वपूर्ण और उपयोगी कदम बताया है। उन्होंने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की, जिससे उनकी दैनिक यात्रा और व्यावसायिक गतिविधियों में आसानी होगी।
