इटावा/जसवंतनगर: दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित हुआ सहज अध्ययन केंद्र।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार


दिव्यांग बच्चों के लिए स्थापित हुआ सहज अध्ययन केंद्र।

जसवंतनगर/इटावा। मिडिल स्कूल परिसर में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सहज अध्ययन केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन कुमार सत्यमजीत, उपजिलाधिकारी जसवंतनगर एवं गिरीश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विकास खंड जसवंतनगर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

                     पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय, जसवंतनगर में स्थापित इस अध्ययन केंद्र में मूकबधिर, दृष्टिबाधित, मानसिक मंदित, शारीरिक रूप से असमर्थ तथा ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों के लिए विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों के लिए काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे अपने बच्चों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

                 सहज अध्ययन केंद्र में ब्रेल पुस्तकें, श्रव्य सामग्री, सरल भाषा में तैयार पाठ्य सामग्री, रैम्प, सहायक उपकरण सहित अनेक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह केंद्र केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे दिव्यांग बच्चों को समान अवसर प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

                उपजिलाधिकारी कुमार सत्यमजीत ने कहा कि इस पहल से दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार ने जानकारी दी कि केंद्र में विशेष शिक्षा के साथ-साथ दैनिक जीवन की गतिविधियाँ, व्यवहार सुधार, गेट ट्रेनिंग तथा पेरेंट काउंसलिंग जैसी सेवाएँ भी प्रदान की जायेंगी