इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर को मिला आधुनिक और बाल-मैत्रीपूर्ण किड्स गैलेक्सी प्ले स्कूल।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा
मनोज कुमार
जसवंतनगर को मिला आधुनिक और बाल-मैत्रीपूर्ण किड्स गैलेक्सी प्ले स्कूलजसवंतनगर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ला में नन्हे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए किड्स गैलेक्सी प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया।
विद्यालय का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सीमा यादव एवं उनके पति विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव दोनों ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया गया।अतिथियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं की सराहना की और इसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बाल शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। विद्यालय में बच्चों को खेल-खेल में सीखने, गतिविधि आधारित शिक्षा तथा सुरक्षित एवं संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभिभावकों की सुविधा हेतु निःशुल्क परिचयात्मक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं तथा प्रवेश शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार एवं निदेशक देवेंद्र सिंह ने कहा कि किड्स गैलेक्सी प्ले स्कूल का उद्देश्य बच्चों को प्रेमपूर्ण वातावरण में सीखने का आनंद देना और उनकी मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करना है। कार्यक्रम में सपा सैनिक प्रकोष्ठ के कानपुर मंडल अध्यक्ष जयवीर यादव, पूर्व सभासद सुनील यादव, राम अवतार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
Tags:
इटावा


