इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर के अनुराग यादव का एनडीए में चयन बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा,


मनोज कुमार,

जसवंतनगर: ग्राम नगला जुला निवासी साधारण किसान कुशल पाल सिंह यादव के बेटे अनुराग यादव ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर एनडीए से चयनित होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव और क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

लेफ्टिनेंट बनने की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने अनुराग का जोरदार स्वागत किया। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। माता-पिता और रिश्तेदारों ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे आशीर्वाद दिया।

शिक्षक नेता मंगेश कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अनुराग को बधाई दी। इसके साथ अनुराग की सफलता पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अनुराग को अपने आवास पर बुलाकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अनुराग जैसे होनहार युवा देश की सेना की शान बढ़ा रहे हैं और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

Crimediaries9 The real crime stories on Youtube

Plzzz subscribe the channel for more videos

बताया गया कि अनुराग ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जसवंतनगर स्थित सेंट पीटर्स स्कूल से प्राप्त की। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने घर पर रहकर कड़ी मेहनत से एनडीए की तैयारी की। एनडीए की लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और पांच दिवसीय मेडिकल परीक्षण सफलतापूर्वक पास करने के बाद उनकी फाइनल ऑल इंडिया रैंक 303 रही।

एनडीए से चयन के बाद अनुराग अब पुणे में प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गए हैं। इसके पश्चात वे इंडियन मिलिट्री एकेडमी से प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे। उनका यह प्रशिक्षण लगभग चार वर्षों का होगा। अनुराग की सफलता ने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते हुए यह संदेश दिया है कि मेहनत और संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।