इटावा/जसवंतनगर: शिवपाल सिंह यादव ने अशोक उपाध्याय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा

मनोज कुमार

शिवपाल सिंह यादव ने अशोक उपाध्याय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

जसवंतनगर। कोठी कैस्त निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं ब्राह्मण स्वाभिमान समिति उत्तर प्रदेश के संरक्षक अशोक उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त करने पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक माननीय शिवपाल सिंह यादव उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Crimediaries9 The real crime stories On YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

माननीय शिवपाल सिंह यादव ने अशोक उपाध्याय के पुत्र मनीष उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय आलोक उपाध्याय एवं पत्नी सुधा उपाध्याय को सांत्वना देते हुए कहा कि वे स्वयं को कभी अकेला न समझें। समाजवादी पार्टी और वे स्वयं हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि अशोक उपाध्याय न केवल ब्राह्मण स्वाभिमान समिति के संरक्षक थे, बल्कि अपनी अगली पीढ़ी को संस्कार देने वाले व्यक्तित्व भी थे। उनका निधन नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर ब्राह्मण स्वाभिमान समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी ने कहा कि अशोक उपाध्याय का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन उनके आदर्शों पर चलने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

शोक सभा में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सीपी यादव, संजीव तिवारी, विधायक प्रतिनिधि ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, विनय दिनेश उपाध्याय शिवकुमार उपाध्याय वेद चतुर्वेदी पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।