इटावा/जसवंतनगर: CHC पर 11 बजे तक डॉक्टर रहे नदारत।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606


जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों की लापरवाही और समय पर ड्यूटी पर न पहुंचने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज के गांवों से आए मरीज सुबह 8:30 बजे अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन 11 बजे तक कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
मरीजों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा और इस दौरान उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। कई मरीज बिना इलाज कराए ही निराश होकर वापस लौट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकारी नियमों के तहत डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुबह 9 बजे तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहना चाहिए।
ताकि मरीजों का तुरंत इलाज हो सके। हालांकि, सीएचसी में यह नियम केवल कागजों तक ही सीमित है। यह प्रखंड का मुख्य सरकारी अस्पताल है, जहां सैकड़ों गांवों से लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में डॉक्टरों का देर से आना गरीब मरीजों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। परेशान लोगों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CMO निरीक्षण करते हुए।

मुख्यचिकित्साधिकारी इटावा का दौरा भी उसी समय होने लगा. मरीजों ने अपनी व्यथा एक पत्रकार के माध्यम से बताई तो CMO ने उपस्थिति रजिस्टर चैक कर नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया. और डॉक्टरो की अनुपस्थित स्वयं लगाई.