जसवंतनगर/इटावा: ABVP ने रानी लक्ष्मी बाई का जन्मदिन शांती देवी इंटर कॉलेज में मनाया.
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में नगर के शांती देवी इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर की क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह जी की उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पधारी क्षेत्राधिकारी महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी लक्ष्मी बाई सिर्फ इसलिए ही नहीं याद किया जाता कि वो झांसी के लिए लड़ी उनको इसलिए भी याद किया जाता है कि वह उस दशक में जब भारत की नारियों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी और तमाम तरह के सामाजिक दंश भी झेलने पड़ते थे
उस दशक में उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष की नारियों के अंदर एक चेतना जागृत की और संदेश दिया कि भारत की नारी किसी से कम नहीं है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख वैभव भदौरिया ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला और अंत में विद्यालय की प्रबंधिका महोदया श्रीमती विमलेश यादव पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य डॉ प्रतीक यादव ने भी विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच अपने अपने विचार रख छात्राओं को भविष्य में पढ़ लिख कर विद्यालय नगर वी जिला का नाम प्रदेश व देश में सफल हो कर रोशन करने के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री रोहित गुप्ता लकी ने की। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में पूर्व विभाग सह संयोजक दीपक वर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रितिक गुप्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजन बाजपेयी,अनुराग शर्मा आदि कार्यकर्ता एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Tags:
इटावा


