इटावा/जसवंतनगर: यमुना में मछली पकड़ते समय डूबा ग्रामीण।

 

यमुना में मछली पकड़ते समय डूबा ग्रामीण, मगरमच्छ के हमले की आशंका — छह घंटे बाद मिला शव

जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर में बुधवार सुबह यमुना नदी किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव का एक व्यक्ति मछली पकड़ते समय अचानक नदी में गिरकर लापता हो गया। काफी देर तक तलाशने के बाद जब वह नहीं मिला तो ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उसे मगरमच्छ ने पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी 50 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र झम्मन सिंह सुबह करीब आठ बजे यमुना नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वे फिसलकर पानी में गिर पड़े और तेज धारा में बह गए। सूचना पर बलरई पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।
करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने कप्तान सिंह का शव घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर बरामद कर लिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक की मां रामकटोरी देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी और बच्चों सचिन, अर्चना व सपना का रो-रोकर बुरा हाल है।

Crimediaries9 the Crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

ग्रामीण रविंद्र, सुनील, राजू और देवेंद्र ने बताया कि यह इलाका पहले से ही मगरमच्छों की मौजूदगी के लिए खतरनाक माना जाता है, बावजूद इसके प्रशासन ने कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।