इटावा/इटावा: नगला उदय सिंह में युवक ने ससुराल वालों पर की फायरिंग।


नगला उदय सिंह में पत्नी से मारपीट के बाद युवक ने ससुराल वालों पर की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला उदय सिंह में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक ने ससुराल पक्ष पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सत्येंद्र ठाकुर उर्फ बल्ले पुत्र बीरबल का अपनी पत्नी प्रतिमा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया गया कि सत्येंद्र ने प्रतिमा के साथ मारपीट की, जिसके बाद प्रतिमा ने अपने मायके करहल, जनपद मैनपुरी में फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रतिमा के पिता मनोज कुमार सहित परिजन रात करीब तीन बजे नगला उदय सिंह पहुंचे।

Crimediaries9 The real crime stories on Youtube

Plzzz subscribe the channel for more videos

परिजनों ने जब सत्येंद्र से बात करने का प्रयास किया तो उसने आवेश में आकर अपनी डबल बैरल बंदूक से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और सभी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही जसवंतनगर थाना प्रभारी कपिल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी सत्येंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से डबल बैरल बंदूक बरामद की है और आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

फोटो में गिरफ्तार अभियुक्त सत्येंद्र सिंह