जसवंतनगर/इटावा: मोहन की मड़ैया व सिसहाट में गणेश आरती में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

मोहन की मड़ैया व सिसहाट में गणेश आरती में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू

जसवंतनगर।

जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के मोहन की मड़ैया तथा सिसहाट में सोमवार देर शाम गणेश महोत्सव के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू ने भगवान श्री गणेश की आरती उतारी। उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच “गणपति बप्पा मोरया” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सामूहिक रूप से प्रभु गणेश से जनपद की उन्नति व कल्याण की प्रार्थना की।

आरती उपरांत जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू, जिला महामंत्री राजकमल यादव के आवास पर पहुँचे, जहाँ लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र तोमर शीलू, मंडल मंत्री सुमित जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाद में पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के संबंध में कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी अत्यंत आपत्तिजनक है।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

 इसी मुद्दे को लेकर इटावा में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंट-पत्थर फेंके। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर कार्यवाही की गई है।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता पाने की हताशा में अनर्गल शब्दों का प्रयोग कर रही है, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।