लखनऊ: लखनऊ मे 4 लड़कों ने मुंह दबाकर16 साल की लड़की से किया गैंगरेप।

व्यूरो

लखनऊ मे 4 लड़कों ने मुंह दबाकर16 साल की लड़की से किया गैंगरेप

लखनऊ में 4 युवकों ने दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। पहले 2 युवकों ने बाइक से किशोरी को जंगल में ले गए। वहां दो अन्य युवकों को भी बुलाया। इसके बाद एक-एक कर चारों ने किशोरी के साथ दरिंदगी की। इसके बाद बाइक पर बैठाकर उसे दूसरी जगह ले जाने लगे। तभी रास्ते में किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक की हैंडल पकड़कर खींच दी। इससे बाइक गिर पड़ी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ में एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा। बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

Crimediaries9 the real crime stories on YouTube

Plzzzz subscribe the channel for more videos

घटना गुरुवार रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र की है। बख्शी का तालाब की रहने वाली 16 साल की किशोरी गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अपने पुराने घर से नए घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर मौका पाकर 2 युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। उसका मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद जंगल ले गए। वहां दो अन्य युवकों को भी बुलाया। चारों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके बाद बाइक पर बैठाकर किसी अन्य जगह ले जाने लगे।

गांव के पास रास्ते में किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी ने हिम्मत दिखाकर बाइक का हैंडल मोड़ दिया। इससे बाइक गिर गई। किशोरी का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने 1 युवक को पकड़ लिया। किशोरी ने लोगों को आपबीती बताई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। उसके आधार पर उसके एक साथी को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की पहचान शिवा सिंह और राज के रूप में हुई। दो अन्य आरोपियों को किशोरी पहचान नहीं पाई।