इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में सड़क दुर्घटना: आढ़ती की मौत।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
जसवंतनगर में सड़क दुर्घटना: आढ़ती की मौतजसवंतनगर के मोहल्ला कटरा खूबचंद निवासी और वर्तमान में इटावा के अशोक नगर में रहने वाले 53 वर्षीय दिनेश शुक्ला की गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी बाइक पर कैस्त निवासी प्रिंस पुत्र अवधेश कुमार के साथ सवार होकर नवीन गल्ला मंडी में स्थित आढ़त की दुकान बंद करके जा रहे थे।
दुर्घटना उस समय हुई जब वे ग्राम सराय भूपत के पास एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर पहुंचे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दिनेश शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रिंस का इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा है।
दिनेश शुक्ला की मौत से जसवंतनगर के व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर है। पुलिस सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।