इटावा/जसवंतनगर: ग्राम विकास अधिकारी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन में नई कार्यकारिणी, संजीव श्रीवास्तव अध्यक्ष और विवेक तिवारी महामंत्री बने
जसवंतनगर के ब्लाक सभागार में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में संजीव श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। विवेक तिवारी को महामंत्री नियुक्त किया गया। आनंदकंद को उपाध्यक्ष और अजय पाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। राहुल श्रीवास्तव जिला प्रतिनिधि होंगे। संगठन मंत्री हेमंत कुमार, सुषमा यादव, पूजा भदोरिया को ऑडिटर और अवनीश कुमार व रजनीश कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। बैठक में संरक्षक महेश राजपूत एडीओ आइएसबी और बलवीर सिंह एडीओ कृषि समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
नई कार्यकारिणी के साथ एसोसिएशन अब नए सिरे से काम करेगी। सभी सदस्यों ने ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।