इटावा/जसवंतनगर: पूर्व सैनिक रघुवंशी लाल का अंतिम विदाई, सैनिक प्रकोष्ठ ने तिरंगे के साथ दी सलामी।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

पूर्व सैनिक रघुवंशी लाल का अंतिम विदाई, सैनिक प्रकोष्ठ ने तिरंगे के साथ दी सलामी

जसवंतनगर:सैनिक प्रकोष्ठ ने 75 वर्षीय पूर्व सैनिक रघुवंशी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। रघुवंशी लाल का बीमारी के कारण निधन हो गया था।

सैनिक प्रकोष्ठ की टीम ग्राम गढ़ी रामधन थाना क्षेत्र बलरई पहुंची। टीम ने तिरंगे के साथ उन्हें सम्मान के साथ सलामी दी। टीम के सदस्यों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

सैनिक प्रकोष्ठ के कानपुर मंडल प्रभारी जयवीर सिंह यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रघुवंशी लाल ने देश सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। उनकी सेवाओं को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

कार्यक्रम में सैनिक प्रकोष्ठ जसवंतनगर टीम के कई सदस्य शामिल हुए। सभी ने मिलकर दिवंगत पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि दी।