इटावा/जसवंतनगर: व्यापार मंडल ने निवर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह को दी भावभीनी विदाई।

 चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270

मनोज कुमार, 7409103606

व्यापार मंडल ने निवर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह को दी भावभीनी विदाई

कार्यकाल को यादगार बता उज्जवल भविष्य की कामना की

जसवंतनगर।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के तत्वाधान में हाईवे स्थित विराट होटल में निवर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक का नगर कोतवाली में एक साल एक माह से अधिक निर्विवाद कार्यकाल को याद कर उन्हे माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में नगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि यहाँ आपके लंबे कार्यकाल के दौरान कभी भी किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े व्यापारी का आपने उत्पीड़न नहीं होने दिया और ना ही कभी किसी के द्वारा सताने या गुंडई होने की खबर मिली। अगर कहीं भी कोई नगर या क्षेत्र में व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई समस्या भी आई तो अपने कानूनी लिहाज से उसका तुरंत उचित समाधान भी किया।आपने कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए समाज को खुशनुमा माहौल दिया। जिला उपाध्यक्ष व्यापारी नेता राजीव माथुर ने कहा कि आपके यादगार कार्यकाल में दिन ही नहीं रात में भी नगर के चौराहों अन्य जगहों पर पुलिस मुस्तैद दिखी जिसकी वजह से अपराधियों में खौफ रहा और लोगों के मन में निर्भय का माहौल रहा।उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह के उज्जवल भविष्य कामना की।विदाई समारोह में नगर सचिव अभिषेक पोरवाल,नगर वित्तसचिव संजय जैन,नगर संगठन मंत्री नीरज दुबे,होटल मैनेजर देव चौधरी, रणवीर,पंकज दुबे,टिंकू,गोलू व्यापारीगण के अलावा नगर के समाजसेवी,प्रबुद्धजन,हथठेले वाले शामिल हुए।