इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में पूर्व सैनिक की मौत से शोक की लहर।
चीफ एडिटर: एम.एस वर्मा, 6397329270
मनोज कुमार, 7409103606
जसवंतनगर में पूर्व सैनिक की मौत से शोक की लहरजसवंतनगर क्षेत्र के गांव पडरपुरा निवासी पूर्व सैनिक 40 वर्षीय रविन्द्र सिंह (भूरे) की इलाज के दौरान मौत हो गई। निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. रविन्द्र सिंह पुत्र महेश फौजी लम्बे समय से बीमारी से लड़ रहा था और रविवार सुबह गुड़गांव के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
पूर्व सैनिक रविन्द्र सिंह ने अपने परिवार के लिए बहुत कुछ किया था, लेकिन अब वे अपने पीछे पत्नी रुबी देवी, 2 बेटी पलक उम्र 10 वर्ष और पायल उम्र 7 वर्ष, और 1 बेटा डुग्गू उम्र 5 वर्ष को छोड़कर चले गए। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
पूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा में सैनिक प्रकोष्ठ टीम ने पहुंचकर उन्हें सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। टीम के सदस्यों ने रविन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी और नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Tags:
इटावा