फर्रुखाबाद: सपाइयों ने जिला कलेक्ट्रेट में किया विशाल धरना प्रदर्शन।

संवाददाता: रेहान ख़ान,9452755077


सपाइयों ने जिला कलेक्ट्रेट में किया विशाल धरना प्रदर्शन भाजपा द्वारा दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद ; फतेहगढ़ में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर फर्रुखाबाद जनपद में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद की चारों विधानसभाओं से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार को सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय की मौजूदगी में दोपहर 1:00 बजे सौंपा गया। ज्ञापन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री रामजी लाल सुमन को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों, उनके आवास एवं काफिले पर हमलों, तथा उत्तर प्रदेश में पीडीए समाज पर हो रहे उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। 27 अप्रैल को जब वे बुलंदशहर जा रहे थे, तब अलीगढ़ में उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कार्यकर्ता घायल हुए। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह स्पष्ट है कि इन अराजक तत्वों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzz subscribe the channel for more videos

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शामिल रहे:

कार्यक्रम प्रभारी लोकसभा फर्रुखाबाद के प्रत्याशी रहे डॉ. नवल किशोर शाक्य एवं कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, अमृतपुर से पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ. जितेंद्र सिंह यादव,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी,मुन्ना यादव एडवोकेट, भोजपुर से पूर्व प्रत्याशी रहे अरशद जमाल सिद्दीकी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा , युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, सौरभ कटियार, रमेश चंद्र कठेरिया,बृजेश पाल, शशांक सक्सेना, सुरेंद्र सिंह गौर,यूनुस अंसारी,नागेंद्र शाक्य, रामपाल सिंह यादव, राजपाल यादव,रजत क्रांतिकारी, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इजहार खान, युवजन सभा जिला अध्यक्ष शिवम यादव लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग यादव,साजिद अली जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष केके यादव, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष हर्ष गंगवार, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, सदर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव, भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र यादव,देवेंद्र यादव, डॉ. रामकृष्ण राजपूत, राजेंद्र पाल, रामविलास राजपूत, सिराजुल पार्क, मुन्ना, बंटी यादव, जहान सिंह लोधी, पूजा कठेरिया,मनोज मिश्रा आदि लोगों ने अपने विचार रखे तथा भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर किया।


समाजवादी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में हो रहे दलित उत्पीड़न, कानून व्यवस्था की विफलता और संविधान विरोधी घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लेकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हेतु सख्त कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता मुन्ना यादव एडवोकेट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर निम्न पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे सत्यम अवस्थी, राकेश सिंह राका, राजन यादव,प्रभात कुमार प्रदेश सचिव शिक्षक सभा, डॉ गौरव यादव, बेचें लाल यादव, संदीप यादव, रामशरण कठेरिया, अजब सिंह शाक्य, डाक्टर किशनपाल कश्यप, ब्रजराज सिंह, निजाम अंसारी, विकास कुमार दीपू, आशुतोष अवस्थी, विमल प्रताप सिंह प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, संजय यादव पूर्व सभासद, रोहित यादव, शिवम दिवाकर, कौशलेंद्र पिंटू, डॉक्टर हरिओम सिंह यादव, बालेश्वर सिंह यादव ,गौरव यादव जिला सचिव यूथ ब्रिगेड ,साजिद अली जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष रोहित सक्सेना,संजू प्रधान, राकेश दिवाकर राका, दीप सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह यादव, बृजेश कुमार राव,नेत्रपाल सिंह यादव ,वेद प्रकाश, संजय कुमार,प्रवेश कटियार ,अंकुर शाक्य ,अजय यादव , विमलेश शर्मा, नंदकिशोर दुबे, रूक्मांगल सिंह ,संजय यादव जिला उपाध्यक्ष, आकाश यादव, विजय अनुरागी, संजीव अंबेडकर ,रामू गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, जिया उल हक, तस्लीम खान, छोटे सिंह यादव प्रदेश सदस्य, अनमोल यादव सिरौली, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ सीटू यादव, हरगोविंद सिंह यादव, आशीष शर्मा, डॉक्टर रामकृष्ण राजपूत, आलोक यादव ,आदिल अली, मुजिबुल हसन, पवन कुमार यादव, अरवेश चतुर्वेदी, बरजोर सिंह ,रामदास फौजी, कमल हसन, आफताब अली, अफाक अली ,मनोज यादव,संजीव सिंह अंबेडकर ,पुष्पेंद्र चतुर्वेदी ,मशहूर अहमद खान ,रोमित सक्सेना, आदि लोगों को उपस्थित उल्लेखनीय रही।

सपा प्रमुख नेताओं द्वारा दिए गए वक्तव्य निम्न प्रकार हैं।

डॉ. नवल किशोर शाक्य (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी)

“भाजपा सरकार संविधान की आत्मा को कुचलने का प्रयास कर रही है। दलितों की आवाज़ दबाना लोकतंत्र के खिलाफ एक घिनौनी साजिश है।”

सर्वेश अंबेडकर (कायमगंज प्रभारी)

“भाजपा की नीतियाँ दलित विरोधी और मनुवादी सोच की प्रतीक हैं। हम ऐसे अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।”

डॉ. जितेंद्र सिंह यादव (प्रदेश सचिव)

“प्रदेश में दलित समाज का उत्पीड़न दर्शाता है कि भाजपा की नीयत में लोकतंत्र नहीं, दमन है। हम इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे।”

उर्मिला राजपूत (पूर्व विधायक):

“भाजपा शासन में दलित महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। संविधान के रक्षक अब खुद संविधान तोड़ने वालों को संरक्षण दे रहे हैं।”

प्रताप सिंह यादव (पूर्व विधायक):

“भाजपा सरकार का चेहरा दलित विरोधी और अत्याचारी हो चुका है। ये सरकार संविधान और सामाजिक न्याय दोनों की दुश्मन है।”

अजीत कठेरिया (पूर्व विधायक):

“एक दलित होने के नाते मैं भाजपा की जातिवादी राजनीति का जीवंत साक्षी हूँ। हम संविधान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे।”

मोहम्मद इज़हार खान ( यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष):

“भाजपा लोकतंत्र को एक नाटक बना रही है और दलित समाज को हाशिए पर धकेल रही है। समाजवादी पार्टी हर मंच से इसका विरोध करेगी।”