इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में सर्राफा बाजार की सुरक्षा जांच, व्यापारियों को सीसीटीवी लगावाने को किया प्रेरित।
संवाददाता: एम.एस वर्मा,चीफ एडिटर, 6397329270
मनोज कुमार
जसवंतनगर में सर्राफा बाजार की सुरक्षा जांच, व्यापारियों को सीसीटीवी लगावाने को किया प्रेरित,जसवंतनगर:प्रशासन ने आगरा में सर्राफा व्यापारी की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया है। उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत और क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने थाना प्रभारी रामसहाय सिंह के साथ सर्राफा बाजार का निरीक्षण किया।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
Plzzz subscribe the real crime stories on YouTube
अधिकारियों ने सर्राफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कुछ कैमरों में तकनीकी खामियां मिलीं। इन्हें मौके पर ठीक करवाया गया। कुछ खराब कैमरों की मरम्मत के आदेश दिए गए। जिन दुकानों में कैमरे नहीं थे, वहां के व्यापारियों को कैमरे लगवाने के लिए कहा गया।
प्रशासन ने फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैसर्राफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए कैमरों की नियमित जांच और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और प्रशासन का सहयोग करें।
Tags:
इटावा