एबीवीपी ने सीपी इंटरनेशनल स्कूल मामले में जांच की मांग की,फर्रुखाबाद में छात्रों से मारपीट पर प्रधानाचार्य से मिले प्रतिनिधिमंडल
एबीवीपी ने सीपी इंटरनेशनल स्कूल मामले में जांच की मांग की,फर्रुखाबाद में छात्रों से मारपीट पर प्रधानाचार्य से मिले प्रतिनिधिमंडल
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद, 23 जुलाई। थाना मऊदरवाज़ा क्षेत्र के बाईपास कायमगंज रोड स्थित सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के साथ हुई मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। इस पर प्रधानाचार्य ने मामले की गंभीरता स्वीकार करते हुए निष्पक्ष जांच और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिला संयोजक यशवर्धन चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई तो परिषद विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान, कुछ अभिभावक आज भी अपने बच्चों को विद्यालय से घर ले जाते दिखे। चौहान ने बताया कि परिषद के सदस्य कल कुछ बच्चों को उनके घर ले गए थे और आज उनका सामान लेने आए थे।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवम कुशवाहा, विभाग संयोजक सागर श्रीवास्तव, प्रांत SFS सह संयोजक प्रियांशु सक्सेना, जिला संयोजक यशवर्धन चौहान, अविरल पाण्डेय, नगर मंत्री निशांत एवं नगर सह मंत्री अथर्व पाठक उपस्थित रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद