फर्रुखाबाद में लुईस खुर्शीद के नेतृत्व में कैंडल मार्च,जंतर मंतर आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
फर्रुखाबाद में लुईस खुर्शीद के नेतृत्व में कैंडल मार्च,जंतर मंतर आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद शहर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के नेतृत्व में यह मार्च त्रिपोलिया चौक से सुभाष गेट तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की मांगों का समर्थन किया।
शाम करीब 7:30 बजे शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लिए हुए थे। उन्होंने सरकार से युवाओं के मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस द्वारा की गई पिटाई की घोर निंदा की।
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने मार्च से पहले कहा कि उनका उद्देश्य धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करना था, और उनका इस्तीफा एक शुरुआत है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और उसमें हुई मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका जिम्मेदार कौन है। खुर्शीद ने NEET और CUET परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं की पूरी जांच की मांग की और कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, आगे बहुत कुछ जानना बाकी है। उन्होंने सरकार से लाठीचार्ज में घायल हुए छात्रों और मृतकों के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की।
मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सिटी अभय वर्मा, शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत, एसआई बृजनंदन सिंह और एसआई शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के साथ ज़िलाध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, उजैर खां, वसीम जमाखान, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अम्मार अली, एटा कॉन्टिनेंटल प्रभारी शिवाशीष तिवारी, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव हिलाल शफीकी, पूर्व शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी, वीरेंद्र मिश्रा, पी.एम. सक्सेना, खालिद उस्मानी और इलियास सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags:
फर्रुखाबाद