फर्रुखाबाद में ट्रेन से मूक-बधिर युवक की मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पंचनामा की प्रक्रिया शुरू
फर्रुखाबाद में ट्रेन से मूक-बधिर युवक की मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पंचनामा की प्रक्रिया शुरू
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद में सोमवार, 6 जुलाई 2026 को एक मूक-बधिर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दोपहर लगभग 3:45 बजे मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बाईपास कायमगंज रोड स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुई। युवक कासगंज से कानपुर अनवरगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर 15038) की चपेट में आया।
मृतक की पहचान नेकपुर खुर्द निवासी 25 वर्षीय पन्नालाल उर्फ परनाथ शाक्य पुत्र स्वर्गीय चंपतलाल के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पन्नालाल बोल और सुन नहीं सकता था। वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गया था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह और उपनिरीक्षक रामकेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। उपनिरीक्षक रामकेश यादव द्वारा पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है।
नेकपुर खुर्द के प्रधान देवेंद्र शाक्य ने बताया कि पन्नालाल के पिता का निधन हो चुका है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और एक छोटा भाई गोपी राजस्थान में मजदूरी करता है। मृतक की मां फूलन श्री का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था और उनके टांके भी नहीं कटे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
Tags:
फर्रुखाबाद