दादा की हत्या कर सुसाइड का खेल! नातिन और प्रेमी गिरफ्तार
आज दुल्हन बनना था, लेकिन रश्मि ने अपराधी बनना चुना. 20 साल की रश्मि ने 22 साल के अपने बॉयफ्रेंड विपिन से कहा- दादा, हमारी शादी के खिलाफ हैं. क्या करें. विपिन बोला- एक सु;सा;इड नोट लिखो. रश्मि ने लिखा. फिर जो हुआ सब दंग रह गए.
फिरोजाबाद की रश्मि को शिकोहाबाद के विपिन से प्यार था. रश्मि के दादा रश्मि-विपिन के खिलाफ थे. इसी वजह से रश्मि की शादी परिजनों ने कहीं और तय कर दी.
रश्मि कुछ दिन पहले विपिन के साथ भाग गई. पूरी योजना बनाकर लौटी. लौटने के एक दो दिन में 55 साल के दादा नरेंद्र पाल की ला;श अधजली हालत में पशुओं के बाड़े में मिली.
पास ही वही नोट मिला जो रश्मि ने लिखा था. इसमें रश्मि और विपिन के रिश्ते के बारे में लिखा था.
पुलिस को कुछ शक हुआ. पुलिस ने बिना कुछ बताये रश्मि की कॉल डिटेल खंगाली. विपिन को खोजा.
दोनों ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया. रश्मि ने अपने ही दादा को निपटवा दिया. सब दंग रह गए.
परिजनों ने जहां शादी तय की थी, वहां से आज 6 जुलाई को बरात आनी थी. दुल्हन बनने की जगह रश्मि ने अपराधी बनना चुना.
Tags:
फिरोजाबाद
