कर्बला हमें हक़ पर डटे रहने का सबक़ देती है,फर्रुखाबाद में मजलिसे-अज़ा, शाहवेज़ हुसैन रिज़वी ने किया खिताब
कर्बला हमें हक़ पर डटे रहने का सबक़ देती है,फर्रुखाबाद में मजलिसे-अज़ा, शाहवेज़ हुसैन रिज़वी ने किया खिताब
रेहान ख़ान ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद 9452755077
फर्रुखाबाद के मोहल्ला बुरा वाली गली स्थित मरहूम फ़िदा हैदर साहब के अज़ाख़ाने में हाल ही में एक 'मजलिसे-अज़ा' का आयोजन किया गया। इस मजलिस का एहतेमाम जनाब साजिद हुसैन रिज़वी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में मोमिन शामिल हुए।
मजलिस को खिताब करते हुए ख़तीब जनाब शाहवेज़ हुसैन रिज़वी साहब फर्रुखाबादी ने शोहदा-ए-कर्बला की महान कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कर्बला का संदेश किसी एक दौर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी इंसानियत को असत्य के सामने डटे रहने और सत्य के लिए आवाज़ उठाने का मार्गदर्शन देता है।
जनाब शाहवेज़ हुसैन रिज़वी ने कहा, 'कर्बला हर मुसलमान और हर इंसान को यही सबक सिखाती है कि सत्य और सच्चाई की राह में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, इंसान को पीछे नहीं हटना चाहिए।'
मजलिस के समापन पर शोहदा-ए-कर्बला की बारगाह में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान अज़ादारों ने मातम और नौहाख़्वानी करके शोहदा-ए-कर्बला का गम मनाया।
इस अवसर पर सलीम हैदर, नासिर हैदर, सह्रोज़ पप्पू, शादाब ज़ैदी, फ़ैज़ी, अमीर अहमद, वसीम हैदर, परवाज़ हुसैन, साजिद हुसैन और नवीन काज़मी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags:
फर्रुखाबाद